फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर युवती एवं उसके परिजन पर मर्चेंट नेवी में तैनात सेकेंड अफसर से पांच करोड़ रुपये की मांग का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। मर्चेंट नेवी में तैनात सेकेंड अफसर से युवती और उसके परिजन फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर उससे पांच करोड़ रुपये की फिरौती की करी मांग। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

मूलरूप से यूपी के गोरखपुर और हाल निवासी नोएडा गोल्फ सिटी सेक्टर-74 के रविकांत पंडित पुत्र शोभाकांत पंडित ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती काशीपुर निवासी युवती से हुई थी। युवती से नजदीकियां बढ़ने पर उसने आर्थिक मदद मांगी। आरोप है कि युवती ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे अलग-अलग समय पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही उसका क्रेडिट कार्ड लेकर खरीदारी भी की। अब धमकी दे रहे हैं कि यदि शादी नहीं की तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। युवक ने यह भी बताया कि बीती 4 मई 2024 को युवती के पिता ने उसे बहाने से काशीपुर बुलाया। यहां पर किसी अधिवक्ता से पिता-पुत्री ने फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। अब फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट निरस्त कराने के नाम पर उससे पांच करोड़ रुपये मांग रहे हैं। युवती का पिता रोडवेज में कर्मचारी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By making a fake marriage certificate kashipur news on the basis of the complaint the girl and her family demanded Rs 5 crore from the second officer posted in the Merchant Navy the girl and her family demanded Rs 5 crore from the young man the police But the investigation started US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज […]

Read More