चीनी मिल के जीएम को पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की डिमाण्ड, लक्सर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। किसी बदमाश ने लक्सर चीनी मिल के जीएम को पत्र भेजकर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर उन्हें व पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई है। पत्र उन्हें डाक से मिला है। जीएम ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर इसका मुकदमा दर्ज कराया है।

लक्सर में राय बहादुर नारायण सिंह के नाम से काफी पुराना चीनी मिल है। पिछले दिनों मिल के तत्कालीन जीएम (प्रधान प्रबंधक) ने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद मिल प्रबंधन ने इसी मिल के दूसरे अधिकारी एसपी सिंह को पदोन्नति देते हुए चीनी मिल का जीएम बना दिया था। करीब चार महीने से वह मिल में बतौर जीएम काम कर रहे हैं। जीएम एसपी सिंह के मुताबिक उन्हें डाक से एक पत्र मिला है। पत्र लिखने वाले द्वारा उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने को कहा गया है। रंगदारी न देने उनकी तथा उनके पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी भी पत्र में दी गई है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी देकर कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की, तो भी उन्हें परिवार सहित मार दिया जाएगा। हालांकि रंगदारी किसे व कहां दी जानी है, इसके बारे में पत्र में कुछ भी नहीं लिखा गया है। पत्र उन्हें 7 जुलाई में लिखा गया था। पत्र के ऊपर लगी पोस्ट ऑफिस की मोहर स्पष्ट नहीं होने की वजह से यह पता नहीं लग रहा है कि पत्र किस शहर या गांव से उनको भेजा गया है। जीएम ने रंगदारी वाले पत्र की कॉपी के साथ लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्र लिखने वाले की शिनाख्त की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By sending a letter to the GM of the sugar mill demanding extortion of one crore rupees haridwar news the Luxor police filed a case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More