शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैबिनेट शपथ ग्रहण एवं एनसीसी रैंकिंग समारोह सम्पन्न  

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को नवगठित स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 34वीं बटालियन आईटीबीपी, हल्दूचौड़ के द्वितीय कमान अधिकारी हेमंत कुमार रहे।
 
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद, गोपनीयता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि हेमंत कुमार, विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने छात्र-छात्राओं को पद-पट्टिकाएँ एवं बैज प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय कैबिनेट में गौरव बिष्ट को हेड बॉय, वर्षा ऐरी को हेड गर्ल, कुशाग्र राठौर को वाइस हेड बॉय तथा महिमा कैड़ा को वाइस हेड गर्ल के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त दिशान्त कुमार ने स्पोर्ट्स कैप्टन, धीरज जोशी ने स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, श्रेया ने कल्चरल हेड, श्रुति एवं आदित्य ने अनुशासन प्रभारी तथा चैताली चंद ने लिटरेरी हेड के रूप में दायित्व ग्रहण किया।
 
हाउस कैप्टनों में गोल्ड हाउस से कौशिक ऐरी कैप्टन एवं आरुषी पांडे वाइस कैप्टन, ग्रीन हाउस से शीतल कैप्टन एवं गुनगुन कार्की वाइस कैप्टन, रेड हाउस से रिद्धिमा कैप्टन एवं मिताली सुयाल वाइस कैप्टन तथा ब्लू हाउस से शिशान कैप्टन एवं कनिका भट्ट वाइस कैप्टन के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
 
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हेमंत कुमार ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र अपने नेतृत्व, अनुशासन और समर्पण से विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने समय निष्ठा, निरंतरता और अनुशासन को छात्र जीवन की सफलता की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करने का आह्वान किया। इसी अवसर पर विद्यालय की एनसीसी रैंकिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। समारोह में देवेश सिंह को जूनियर अंडर ऑफिसर,कैडेट हर्षिता पांडे को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट, अभिमन्यु, हिमानी एवं आकांक्षा को सार्जेंट तथा गौरव मेहता एवं गीतांजलि को कॉरपोरल की रैंक प्रदान की गई।
 
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Cabinet oath taking Cabinet oath taking and NCC ranking ceremony held at Shamford Senior Secondary School Devbhoomi News Haldwani news Hindi News NCC ranking ceremony News from the hills News From the Pahad Shamford Senior Secondary School uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More