इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में शुक्रवार (आज) कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए बिजनेस टू रूरल कंपनी द्वारा ऑफर किए गए पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित ने बताया कि पूर्व में कम्पनी के साथ हुऐ एमओयू के क्रम में कंपनी के द्वारा महाविद्यालय में ये साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एमओयू के अंतर्गत कंपनी समय की उपलब्धता के अनुसार छात्राओं को प्री प्लेसमेंट अवेयरनेस कैंप तथा रिक्तियां होने पर प्लेसमेंट में प्राथमिकता देगी। महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने बताया कि इस प्लेसमेंट हेतु लगभग 57 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें गत दिवसो में आयोजित किए गए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन छात्राओं ने प्रतिभा किया था वे छात्राएं भी शामिल हुई। कंपनी के निदेशक तरुण बिष्ट द्वारा छात्राओं को कंपनी प्रोफाईल के बारे में विस्तार से बताया गया। कंपनी के एचआर हेड बसंत द्वारा जिन पदों के लिऐ साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, के बारे में बताते हुऐ कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण में लिखित परीक्षा उसके बाद साक्षात्कार आयोजित कर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। सेंटर हेड अश्विनी ने निकट भविष्य में उपलब्ध पदों पर होने वाले साक्षात्कार के बारे में चर्चा की। डॉ ललिता जोशी द्वारा कंपनी के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर डॉ गीता पंत, डॉ राजेश चौनाल, डॉ रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Campus placement was organized under the aegis of placement cell Campus placement was organized under the aegis of placement cell in Indira Priyadarshini Government Women's College Haldwani news Indira Priyadarshini Government Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More