गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत तीन गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। जनपद पौड़ी थाना श्रीनगर, भैंसकोट ख़िरसु मार्ग पर एक आइटन कार के 50 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक आई 10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए तीन घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।घायलों की पहचान अंकित राणा, शशांक बहुगुणा, सुशील चौहान जबकि इस घटना मृतक की पहचान कौशल चमोली उम्र 38 वर्ष निवासी निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्स पौड़ी, गढ़वाल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car fell into a deep gorge one killed and three seriously injured Pauri gadwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More