देहरादून। नकली दस्तावेज बनाकर संपत्ति कब्जाने और मारपीट के मामले में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की।
क्लेम टाउन के पठान मोहल्ला में रहने वाले जावेद अली ने बताया कि छह फरवरी 2021 को उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने कोई वसीयत नहीं छोड़ी थी। जावेद का आरोप है कि छोटे भाई जाहिद हसन ने पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए राजस्व अभिलेख में हेरफेर की। संपत्ति के झूठे कागज तैयार करने में तत्कालीन राजस्व निरीक्षक व तत्कालीन तहसीलदार समेत कई अन्य लोगों ने जावेद की मदद की। जावेद के अनुसार जाहिद, अकबर अली और मतलूब हसन ने मिलकर फर्जी घोषणा पत्र तैयार किया। इस पर गवाह के रूप में मोहर्रम अली के हस्ताक्षर कराए गए। जावेद का कहना है कि मोहर्रम अली अनपढ़ हैं। साथ ही बीमार होने के चलते कागजों पर साइन करने में असमर्थ थे। मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस से मदद न मिलने पर जावेद ने अदालत में गुहार लगाई। इसके बाद एसीजेएम पंचम, दून के आदेश पर क्लेमनटाउन थाने में बुधवार को तत्कालीन राजस्व निरीक्षकऔर तहसीलदार समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉 तीनपानी चौराहा से बाल […]