रंगदारी के खिलाफ कथित पत्रकार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी से कई सालों से पत्रकार बनकर एक कथित आरोपी दंपति 20 लाख रुपये की मांग कर रहे और ना देने पर जान से मारने की धमकी भी जी जा रही है। आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे के आदेश के बाद पुलिस ने कथित पत्रकार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम बिहार डहरिया धानमिल देवलचौड़ निवासी मोहन लाल आर्य ने आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा कि वह जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे और वर्ष 2021 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। आरोप है कि एक कथित पत्रकार और उसकी पत्नी उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर वर्ष 2019 से विभिन्न मुद्दे उठाते हुए उसे ब्लैकमेल कर लगातार रंगदारी मांग रहे थे। आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया में झूठी शिकायतें पोस्ट कर रहे थे। जिससे अधिकारी की छवि धूमिल हुई है। आरोपी अधिकारी और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कथित आरोपी पत्रकार दंपति उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। पीड़ित अधिकारी ने शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। आईजी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जांच में आरोप सही पाए जाते है तो आरोपयिों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against alleged journalist couple for extortion Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More