कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी। साथ ही निजी सचिव सतपाल महाराज के कार्यालय से हटा दिया गया था। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री के पास कुछ फाइलें अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। इनमें एक फाइल को सतपाल महाराज ने रोक दिया था। उनके निजी सचिव ने इस फाइल पर कैबिनेट मंत्री के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर कर फाइल को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांसु को भेज दी। इसके बाद सीएम धामी के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव स्तर पर संबंधित अफसर के प्रमोशन के आदेश हुए थे। बताया जा रहा है कि जब कैबिनेट मंत्री को इसका पता चला तो वह भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने जांच कराई तो खुलासा हुआ कि उक्त फाइल पर उनके हस्ताक्षर के साथ अनुमोदन किया गया है। शिकायतकर्ता कृष्ण मोहन की शिकायत पर सतपाल महाराज के तत्कालीन निजी सचिव आरपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के चीफ एजाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ धारा 419, 467, 468, 471 और 120 बी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against the private secretary of the cabinet minister and the head of the department of PWD congress news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More