फर्जी दस्तावेज के जरिये संपत्ति हड़पने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। कनखल की एक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में पुलिस ने देहरादून के श्री गुरु रामराय दरबार के श्री महंत देवेंद्र दास समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसओ कनखल नितेश शर्मा ने बताया कि शिवदत्त जोशी निवासी मोहल्ला इमली कनखल, हाल निवासी ग्राम मिस्सरपुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 12 अप्रैल 2004 को मोहल्ला इमली में मदन लाल शर्मा से संपत्ति खरीदी थी। जिस पर टीनशेड डालकर उनका कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास शिष्य ब्रह्मलीन महन्त इंदिरेश दास सज्जादानशीन दरबार श्री गुरुराम राय जी महाराज झंडा मोहल्ला देहरादून ने अभिषेक शर्मा निवासी मोहल्ला इमली कनखल, रामस्वरूप रतूड़ी, निवासी मारवाड़ी निवासी हरिद्वार व अरुण मिश्रा निवासी डाट मंडी ज्वालापुर के साथ मिलकर कूटरचना कर एक फर्जी दस्तावेज बनाया। इसमें सहारनपुर राजस्व रिकार्ड के फर्जी मोहर आदि लगवाकर किसी महंत लक्ष्मणदास उदासी का नाम लिखा गया। आरोप लगाया कि एक ऐसे साधु की तलाश की, जिसका नाम महंत लक्ष्मण दास हो और श्री महंत देवेन्द्र दास के गुरु महंत इंदिरेश व महंत इदिरेश के गुरु लक्ष्मण दास दर्शित करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराया। एसओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case of grabbing property through fake documents Case registered against four accused in the case of grabbing property through fake documents haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More