गौशाला की भूमि पर कब्जा करने के आरोप में निवर्तमान मेयर और भाजपा प्रदेश मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर निवर्तमान मेयर और भाजपा प्रदेश मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों पर गौशाला की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां खड़े सागवान के पेड़ काट कर ले जाने का आरोप है। 

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र शैलजा फार्म निवासी राधा कृष्ण कुंड मंहत राम बालक दास ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि खसरा संख्या 66 में गौशाला है। गौशाला में वह कुछ सालों से गायों की सेवा करता चला आ रहा है। गौशाला में गायों की छाया के लिए कुछ पेड़ पौधे लगे हुए थे, जिसमें सागौन के भी काफी पेड़ थे। गौशाला की भूमि और पेड़ों को हड़पने के लिए नगर निगम के (वर्तमान) पूर्व मेयर रामपाल सिंह व रोशन अरोरा तथा भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की नियत खराब हो गई। तीनों ने 28 मार्च 2021 को नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर आरा-कुल्हाडी लेकर राधा कुंड परिसर में घुस आए और वहां लगे 50 से 60 सागौन के हरे पेड़ों को काट दिया। यही नहीं किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए सागौन के पेड़ों की जड़ों को खोदकर उसके स्थान पर कूढ़ा व मिट्टी भरकर पेड़ों के निशान को मिटा दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तराई केन्द्रीय वन निगम विभाग रुद्रपुर में भी शिकायत की। शिकायत सही पाते हुए संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया जाना था लेकिन दर्ज नहीं हुआ। उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शक्ति विहार कालोनी अटरिया देवी मंदिर के पास निवासी पूर्व मेयर रामपाल सिंह, आवास विकास निवासी रोशन अरोरा और नंद विहार कालोनी गंगापुर रोड फुलसुंगा निवासी विकास शर्मा पुत्र श्याम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विजेंद्र शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर निवर्तमान मेयर व भाजपा नेता विकास शर्मा ने आरोपों को सिरे खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case registered against three people including outgoing mayor and BJP state minister for occupying cowshed land Rudrapura news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार (आज) हल्द्वानी पहुँचे। इस दौरान एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा […]

Read More