चारधाम यात्रा 2025! भद्रकाली के बजाय सत्यनारायण मंदिर पर होगी यात्रा वाहनों की चेकिंग  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ सप्ताह भर का समय बाकी है। ऐसे में यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान चेक पोस्ट पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर भद्रकाली के बजाए सत्यनारायण मंदिर के पास भी अस्थाई चेक पोस्ट बनाया जाएगा, जहां यात्रा वाहनों की चेकिंग की जाएगी।

सत्यनारायण मंदिर के पास खुली जगह होने की वजह से राज्य गठन से भी इस जगह पर यात्रा के दौरान चेक पोस्ट बनाया जाता था। ऐसे में इस बार भी वाहनों की संख्या अधिक होने की संभावना पर परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने कहा, चारधाम यात्रा मुख्यत: हरिद्वार जिले से ही शुरू होती है। जबकि चारधाम में आने वाले वाहन सत्यनारायण मंदिर के सामने से ही होकर गुजरते हैं। इस स्थान पर वाहनों की चेकिंग के लिए पर्याप्त स्थान है। इस चेक पोस्ट पर वाहन की एक बार जांच हो जाने के बाद यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाली अस्थाई चेक पोस्टों पर प्रत्येक वाहन को जांच केलिए रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे जाम की समस्या से निपटने में सहायता मिलेगी। राज्य गठन से पहलेभी सत्यनारायण मंदिर में यात्रा वाहनों के लिए चेक पोस्ट बनाए जाते थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

यात्रा व्यवस्था को परखने के लिए संयुक्त स्थलीय निरीक्षण निरीक्षण किया गया था। इसमें कटापत्थर (विकासनगर) व भद्रकाली चेक पोस्ट पर कमियां पाई गई थी। इसके बाद पर्यटन सचिव ने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा था। निरीक्षण में पाया गया था कि भद्रकाली और कटापत्थर चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के कर्मियों की संख्या वाहनों की संख्या के सापेक्ष कम पाई गई थी। जबकि भद्रकाली में जगह की संकरी होने से जाम की भी समस्या की संभावना रहती है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए भद्रकाली के बजाए सत्यनारायण मंदिर पर अस्थाई चेक पोस्ट बनाने का फैसला लिया गया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham Yatra 2025! Checking of travel vehicles will be done at Satyanarayan temple instead of Bhadrakali Chardham yatra news Checking of travel vehicles will be done at Satyanarayan temple uttarakhand news Vehicles will not be checked at Bhadrakali

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More