एसोसिएट प्रोफेसर बनाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से 15 लाख की ठगी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून विवि में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 15 लाख ठग लिए। निजी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर ने दो आरोपियों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में केस कराया है। आरोप है कि दोनों ने खुद को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय दिल्ली में कार्यरत बताकर झांसे में लिया।

एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि नीरज अग्रवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कलां ने तहरीर दी। बताया कि वह निजी विवि में पूर्व में सहायक प्रोफेसर के पद पर नौकरी कर चुके हैं। दून विवि से 2019 में अर्थशास्त्र विषय के लिए एसोसिएट प्रोफेसर पद आवेदन मांगे थे। उन्होंने ने भी आवेदन किया। इस बीच पीड़ित का अपने पड़ोसी अर्जुन मखलोवा के जरिए अनिल गुनियाल निवासी कांडाई, पौड़ी गढ़वाल और प्रफुल्ल घनसाला से परिचय हुआ। दोनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में कार्यरत बताया। दोनों ने पीड़ित से उनके आवेदन के बारे में जानकारी ली और चयन कराने का झांसा देते हुए 12 लाख मांगे। आरोप है कि पीड़ित ने छह लाख दे दिए। मई 2021 में लिस्ट जारी हुई तो पीड़ित का नाम नहीं था। दोनों से संपर्क करने पर वह फिर से पद नोटिफाई होने और भर्ती कराने का झांसा देते रहे। बाद में पीड़ित को पता लगा दोनों आरोपी जालसाजी करते हैं। वह इस तरह कई लोगों को ठग चुके हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने शिवपुर कोटद्वार निवासी बीर बाला नेगी से भी 3.50 लाख और अंतरिक्ष, निवासी शिवपुर कोटद्वार से 5.30 लाख रुपये लिए हैं। आरोप है कि प्रफुल्ल घनशाला शिक्षा मंत्रालय दिल्ली में नौकरी करता है। जबकि, दूसरा आरोपी उसकी सह पर इस तरह का काम करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cheating of 15 lakh Cheating of 15 lakhs from different people in the name of making associate professor dehradun news Fraud Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More