मुख्यमंत्री धामी ने बेतालघाट में जनसभा को किया संबोधित, कहा उत्तराखंड में चारों ओर खिलने वाला है कमल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। इस क्षेत्र को आदर्श बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई या फिर पृथक राज्य उत्तराखंड आंदोलन में नैनीताल जनपद के लोगों का अहम योगदान रहा है। मातृशक्ति के उत्थान के लिए हमने कई मातृशक्ति बंधन उत्सव पूरे प्रदेश में किए और हर उत्सव में लाखों की संख्या में हमारी माताएं-बहनें पहुँची। लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी अजय भट्ट ने बहुत बड़े कार्य केंद्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड में चारों ओर कमल खिलने वाला है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, ये केवल नारा नहीं बल्कि उनका विश्वास है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो हम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। हमारे प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं केंद्र ने स्वीकृत की हुई हैं। हमारी सरकार भी क्षेत्र के विकास को लेकर कोई कोताही नहीं बरतती। नैनीताल में 2000 करोड़ तक के विकास कार्य स्वीकृत किये गए हैं। कैंची धाम के मास्टर प्लान के लिए भी 28 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। कालाडूंगी में सड़कों के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गयी है। देहरादून में पांच दशकों से लखवाड़ बांध नहीं बन पा रहा था तो जमरानी बांध भी नहीं बन पा रहा था, लेकिन मोदी के आशीर्वाद से इन दोनों को भी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में एम्स का सैटेलाइट सेन्टर बन रहा है तो एचएमटी की भूमि भी हमें हस्तांतरित हो गयी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने भी उत्तराखंड के विकास का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

विपक्षियों में आज टिकट लेने वाले भी बचे नहीं हैं। चुनाव में केवल 20 दिन रह गए हैं, भट्ट कई जगहों का दौरा कर चुके हैं। वे जनता की तमाम बातें उठा रहे हैं, उनको पूरा क्षेत्र रट गया है। कांग्रेस वालों को तो कुछ नहीं पता। बस वो पाला छूने वाली स्थिति में है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार में रहते हुए तमाम पाप किए हैं। इनके काले कारनामों ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने समान नागरिक सहिंता का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून हमने लाया है। पिछले दो सालों में हमने बीते 22 साल के बराबर रोजगार देने का काम किया है। हमने लैंड जेहाद के तहत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है। बनभूलपुरा में अराजकता फैलाने का कार्य किया गया, लेकिन हमने ऐसा करने वाले एक-एक व्यक्ति को जेल भेजने का काम किया। प्रदेश में कोई अब उपद्रव या आगजनी करेगा तो ऐसे लोगों को हम बख्शने वाले नहीं। मोदी ने पिछले दस सालों में युगांतरकारी निर्णय लिए। उन्होंने सीएए का कानून लागू किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। आज अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश के अंदर हमला करने पर पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उज्ज्वला योजना के साथ ही गैस के दामों में 100 रुपये कम किये हैं। राज्य में पिछले दो वर्षों से गरीब परिवारों को तीन सिलिंडर नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम लोगों को आवास प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में 60 साल से ज्यादा राज किया लेकिन काम नहीं किया बल्कि काले कारनामे किये। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बड़े मार्जिन से जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लोकसभा के प्रभारी राकेश नैनवाल, दायित्वधारी अनिल डब्बू, हेम आर्य आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Chief Minister Dhami addressed the public meeting in Betalghat CM dhami nainital news said that lotus is going to bloom all around in Uttarakhand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More