71वें राजकीय औधोगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया विधिवत उद्घाटन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चमोली। 14 से 20 नवंबर तक चलने वाले 71वें राजकीय औधोगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत उद्घाटन किया। गौचर के खेल मैदान में आयोजित होगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

बताते चलें कि गौचर मेला लंबे समय से आयोजित होता आ रहा है। किसी जमाने में इसे उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेला माना जाता था। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती थी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार और खिलाड़ी गौचर पहुंचते थे। मेले के मैदान में कई स्टॉल लगाए गए है, जिनमें स्थानीय उत्पादों के साथ ही विभिन्न तरह के उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे है। वहीं मेले में प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौंबध किया गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, विधायक भरत चौधरी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Chief Minister Dhami formally inaugurated the 71st State Industrial Development and Cultural Gauchar Fair Gauchar Fair Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More