उत्तराखंड उच्च शिक्षा उप निदेशक, सहायक निदेशक सहित गणित के दो अन्य प्राध्यापकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वर्ष 2023 के देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम आई ई टी हल्द्वानी में राज्य के चार गणित के प्राध्यापकों को उनके इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट योगदान के सम्मानित किया। अमर उजाला और देवभूमि फाउंडेशन ने सयुक्त रूप से प्रदेश भर से कुछ प्राध्यापको को उनके शैक्षणिक कार्य , शोध कार्य और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए ये अवार्ड प्रदान किया, जिनमे उत्तराखंड उच्च शिक्षा के उप निदेशक प्रो एच एस नयाल, उच्च शिक्षा उत्तराखंड  सहायक निदेशक प्रो गोविंद पाठक, ऋषिकेश कैंपस में सहायक प्राध्यापक डॉ गौरव वार्ष्णेय और सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में कार्यरत डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार थे, प्रो एच एस नयाल पिछले 25 वर्ष से उत्तराखंड उच्च शिक्षा में प्राध्यापक के रूप में अपना योगदान दे रहे है, इस से पूर्व डॉ नयाल उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में कुलसचिव भी रह चुके है और 20 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित है उनके मार्गदर्शन में कई  छात्र शोध कार्य कर रहे है और यूजीसी के द्वारा फंडेड एक रिसर्च प्रोजेक्ट भी डॉ नयाल पूरा कर चुके है, दूसरे गणित के प्राध्यापक और वर्तमान में सहायक निदेशक प्रो गोविंद पाठक 30 अधिक शोध पत्र 21 पुस्तके और 2 एडिट बुक के साथ पेटेंट प्रकाशित कर चुके है उनके मार्गदर्शन में कई शोध छात्र अपना शोध कार्य कर रहे है प्रो पाठक 50 से अधिक राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार में अपने शोध पत्र प्रकाशित करने के साथ साथ 15 से अधिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर चुके है प्रो पाठक इस से पूर्व कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुके है जिस में उत्तराखंड का  प्रतिष्ठित अवार्ड टीचर ऑफ द ईयर 2021 से  सम्मानित हो चुके है। तीसरे गणित के प्राध्यापक ऋषिकेश कैंपस के सहायक प्राध्यापक डॉ गौरव वार्ष्णेय को भी इस सम्मान से मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। डॉ गौरव के 20 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है तथा स्नातक गणित के 11 पाठ्य पुस्तकों का लेखन किया है सत्र 2022- 2023 में उनके द्वारा 2 पेटेंट प्रकाशित हुए है और 65 से अधिक संगोष्ठी में अपने शोध पत्र प्रकाशित कर चुके है इसके अलावा

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

डॉ सुरेंद्र पडियार को भी देवभूमि शिक्षा उत्तकृष्टता 2023 पुरस्कार से  मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा  पुरस्कृत किया गया। नैनीताल जिले के नरतोला गांव निवासी  डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार  को उनके द्वारा सत्र 2022 -2023 में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर और नवाचार  अन्य एकेडमिक कार्य की उत्कृष्टता का मूल्यांकन करके ये पुरस्कार उन्हे प्रदान किया गया है। डॉ सुरेंद्र पडियार  वर्तमान में सरदार भगत सिंह कॉलेज रुद्रपुर में गणित विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत है और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। डॉ सुरेंद्र 40 से अधिक शोध पत्र, पुस्तक लेखन का कार्य किया है, 20 से अधिक राष्टीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग कर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में आयोजित सचिव, चेयरपर्सन इनवाइटेड स्पीकर और एडिटोरियल बोर्ड मेंबर रह चुके हैं साथ ही इससे पूर्व उन्हे छ:राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमे यंग साइंटिस्ट अवार्ड, बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवार्ड, बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड, इंटरनेशनल यंग साइंटिस्ट अवार्ड, इंटरनेशनल विशिष्ट अचीवर अवार्ड और उत्तराखंड टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ सुरेंद्र ने बीएससी, एमएससी और अपना शोध कार्य एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assistant Director and two other mathematics professors Chief Minister Dhami honored Uttarakhand Higher Education Deputy Director Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More