मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला ! अब वन्य जीव हमले में सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जू में वन्यजीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वन्य जीवों के हमले में जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं और सनातन संस्कृति में मानव और जीव-जगत के बीच एकात्म भाव का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड की लगभग 14.77 प्रतिशत भूमि संरक्षित है, जिसमें 6 राष्ट्रीय उद्यान, 7 वन्यजीव विहार और 4 संरक्षण आरक्षित क्षेत्र शामिल हैं, जो पूरे देश के 5.27 प्रतिशत के मुकाबले कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हरियाली और वन्यजीव देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं और सरकार वनों के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में इकोनॉमी, इकोलॉजी और टेक्नोलॉजी के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास बताया। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि हर जिले में कम से कम एक नया पर्यटन स्थल विकसित किया जाए, जो पर्यटकों के लिए सुलभ हो लेकिन प्राकृतिक स्वरूप भी अक्षुण्ण रहे। इसके साथ ही नए इको-टूरिज्म मॉडल पर काम चल रहा है, ताकि लोग जंगलों से जुड़ें और प्रकृति को कोई नुकसान न पहुंचे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से बाघ, गुलदार, हाथी, हिम तेंदुवे जैसे दुर्लभ वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन और जीपीएस का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को आजीविका के अवसर दिए जा रहे हैं ताकि वे वन संरक्षण में सक्रिय भागीदार बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

 

मुख्यमंत्री ने “सीएम यंग ईको-प्रिन्योर” योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन से जुड़ी विभिन्न कौशल भूमिकाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के हर जिले में छात्रों के लिए इको क्लब की स्थापना कर वन्यजीवों से संबंधित शैक्षिकगतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

 

पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटकों से भी अपील की कि वे जंगल सफारी या धार्मिक पर्यटन स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और इकोनॉमी, इकोलॉजी व टेक्नोलॉजी के समन्वय से ही प्रदेश का विकास संभव है। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बसंल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami's big decision! Wildlife attack relief amount increased to 10 lakh rupees. Uttarakhand News Chief Minister Pushkar Singh Dhami dehradun news wildlife attack relief amount increased to 10 lakh rupees.  उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वन्य जीव हमला सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More