बदल गए उत्तराखंड में 15 नगरों, कस्बों और स्थानों के पुराने नाम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करी घोषणा

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड में 15 नगरों, कस्बों और स्थानों के पुराने नाम बदल दिए गए हैं। सरकार ने इनके नए नाम तय कर दिए हैं।नैनीताल जिले में हल्द्वानी स्थित नवाबी रोड का नाम अब बदल जाएगा। नवाबी रोड अब अटल मार्ग कहलाएगा। जबकि काठगोदाम पनचक्की चौराहे से आईटीआई मार्ग का नाम अब गुरु गोलवलकर मार्ग होगा। इसी तरह से ऊधमसिंह नगर जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है।
 
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुल 15 स्थानों के नाम बदलने का सरकार ने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड में 15 नगरों, कस्बों और स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। घोषणा में सबसे पहला नाम हरिद्वार जिले का औरंगजेबपुर गांव का है। औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर हो जाएगा। इसी तरह हरिद्वार जिले बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का आर्यनगर और चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर हो जाएगा। नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इंदरीशपुर गांव का नंदपुर, खानपुर गांव का श्रीकृष्णपुर और रुड़की ब्लॉक के अकबरपुर फाजलपुर गांव का नाम बदलकर विजयनगर हो जाएगा। इसी तरह से देहरादून नगर निगम के मियांवाला वार्ड का नाम बदलकर रामजीवाला करने का निर्णय लिया गया है। देहरादून जिले के विकासनगर ब्लॉक के पीरवाला गांव का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर और सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर गांव का नाम दक्ष नगर हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 cities Chief Minister Pushkar Singh Dhami announced dehradun news old names changed The old names of 15 cities towns and places in Uttarakhand have been changed towns and places of Uttarakhand uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More
उत्तराखण्ड

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का […]

Read More