सिंथिया स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में रचा नया इतिहास 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल जज फार्म हल्द्वानी के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत  रिसल्ट हासिल करते हुए नया इतिहास रचा है।
हाई स्कूल में भावेश चंद्र जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि इंटरमिडिएट में मीशा बांगिया ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। इसी प्रकार हाई स्कूल में तनीषा जोशी ने 97.8 प्रतिशत, शौर्य कत्यूरा ने 97.4 प्रतिशत, पंकज रौतेला ने 95.8 प्रतिशत तथा वर्तिका पंत ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसी प्रकार इंटरमिडिएट में श्रेया नैनवाल ने 96 प्रतिशत, शीतल शाह ने 95 प्रतिशत, अमन पुरी ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ प्रवींद्र कुमार रौतेला ने बताया कि इस बार भी स्कूल का रिसल्ट शत प्रतिशत रहा। इस बार की बड़ी उपलब्धि यह रही कि 35 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 50 फीसदी से अधिक बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पास हुए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आईटी और बायोलॉजी में इन बच्चों ने पाए 100 फीसदी अंक 
सिंथिया स्कूल के दसवीं के छात्र भावेश चन्द्र जोशी, शौर्य कत्युरा और तनु सिंह ने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल किये। दसवीं में ही पढ़ने वाले छात्र विनीत चौधरी ने साइंस विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार इंटर में अमन पुरी, कोमल आनन्द, अमन सिंह बिष्ट और मीशा बांगीया ने बायोलॉजी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cbse board exams Children of Cynthia School Children of Cynthia School created a new history in board exams Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More