चोरगलिया पुलिस ने स्थानीय युवकों को नशे, साइबर अपराध, यातायात के नियमों गौरा शक्ति उत्तराखंड ऐप के बारे में जागरूक करने के साथ ही कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी/चोरगलिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट  द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने–अपने थाना क्षेत्रों  में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु  समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।

जिसके क्रम में थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह महर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा  क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान सोमवार (आज) अवैध शराब की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र अंतर्गत अभियान चलाया गया अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह व कांस्टेबल चंदन सिंह के द्वारा अभियुक्त अर्जुन आर्या पुत्र खड़क राम निवासी मल्ला पचौनिया थाना चोरगलिया जिला नैनीताल को 65 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ लखनमंडी से  गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के खिलाफ थाना हाजा पर एफआईआर नंबर 9/ 23धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

🔷 इसके साथ ही थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह महर के द्वारा युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने हेतु युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

🔷 सभी को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

🔷 वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी एवं जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

🔷 महिलाओं से संबंधित समस्याओं एवं उत्पीड़न जैसी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने हेतु गौरा शक्ति उत्तराखंड ऐप के बारे में जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन कराने हेतु जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chorgaliya police arrested an accused with raw liquor along with making local youth aware about drugs crime news cyber crime Haldwani news traffic rules Gaura Shakti Uttarakhand app Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More