काशीपुर में स्कूल परिसर में सातवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। यहां काशीपुर में सातवीं कक्षा के छात्र की स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। छात्र के परिजनों को जब इसका पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपराह्न बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे पहले की स्कूल स्टॉफ बच्चे को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी सांसे बंद गयी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ वंदना वर्मा व एएसपी अभय प्रताप सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन बाजार रोड स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडिएट कालेज में कक्षा सात के 12 वर्षीय छात्र मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता निवासी मौहल्ला रजवाड़ा दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। साथी छात्रों द्वारा तुरंत स्कूल के स्टाफ को सूचित किया। बच्चे की सांस बंद हो रही थी। उसे तुरंत स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की गई लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। विद्यालय में छात्र की मौत की सूचना मिलते ही वहाँ काफी भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। बच्चे को राजकीय चिकित्सालय परीक्षण के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Class VII student dies under suspicious circumstances in school premises in Kashipur kashipur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More