सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो तो राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जन सभा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आज शाम पांच बजे से उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार थम जाएगा। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर पूरी ताकत झोंक दी हैं। एक तरफ भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में प्रदेश के सीएम धामी ने हल्द्वानी की जनता को रिझाने हेतु रोड शो किया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में आज हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जनसभा कर जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

 

इस दौरान सचिन पायलट खुद गाड़ी चलाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ सभा स्थल पहुंचे। सचिन पायलट ने कहा कि आज पूरे देश में बदलाव का माहौल है और कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से इस चुनाव को लड़ रही है, क्योंकि भाजपा विकास के बजाय धर्म और जाति की बात कर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा सरकार रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डरती है। आज नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और 4 जून को यह सब के सामने होगा। इस दौरान कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, रुद्रपुर विधायक तिलक राज बेहद, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल, महानगर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, ललित जोशी, संजय किरौला, नीरज तिवारी, दीपक बल्यूटिया सहित कई विधायक और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। तो रोड शो के दौरान सीएम धामी के साथ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, निवर्तमान महापौर डॉ जोगिंदर सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, महेंद्र अधिकारी, विनोद मेहरा सहित भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

 

कांग्रेस नेत्री मीमांसा आर्या एवं युवा नेता हेमंत साहू ने काले झंडे दिखाकर किया सीएम का विरोध
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम धामी के रोड शो के दौरान कांग्रेस की युवा नेत्री मीमांसा आर्य एवं युवा नेता हेमंत साहू ने अचानक सड़क पर आकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा कर विरोध शुरू कर दिए। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मीमाँशा ने कहा कि प्रदेश की बेटी को जो न्याय नहीं दिला इसका जवाब उन्हे महिलाएं चुनाव में देंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा भाजपा ने चुनाव के समय पूरा शहर पोस्टर से भर दिया है। आचार संहिता का पूर्ण उलंघन कर रही है भाजपा सरकार। इस विरोध प्रदेशन में दर्शन भर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शन करने वालों में मीमांशा आर्य, हेमंत साहू, मंजू दानू, आरती पपोला, सुमित कुमार, कमलेश आर्य, संजय जोशी, प्रीति आर्य, नवाज खान, प्रभात पाल, आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami held a road show in support of the BJP candidate while former Deputy Chief Minister of Rajasthan Sachin Pilot held a public meeting in support of the Congress candidate election2024 Haldwani news lokasbha Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More