विधानसभा चुनाव से पहले घोषित होगा सीएम चेहरा – देवेंद्र यादव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने एक बार फिर से पार्टी का स्टैंड साफ किया।यादव ने कहा कि चुनाव सामुहिक रूप से लड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत तीनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। तीनों के अनुभव और नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी।  वहीं, प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का गठन जल्द करेगी।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। दिसंबर अंत तक पहली लिस्ट जारी भी कर दी जाएगी। प्रभारी सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यक्रम की सूचना पर आननफानन में देहरादून आए थे। उनके साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, पूर्व सीएम रावत, विधायक दल के उपनेता करन माहरा भी अपने कार्यक्रम छोड़कर दून आ गए थे। हालांकि बाद में वेणुगोपाल का कार्यक्रम अपरिहार्य कारण से रद्द हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

राजीव भवन में मीडिया कर्मियों ने उनसे कांग्रेस के सीएम चेहरे पर सवाल दागे तो उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस सामुहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।  हरीश, गोदियाल, प्रीतम भी कांग्रेस का चेहरा है और पार्टी का एक आम कार्यकर्ता भी कांग्रेस का चेहरा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

प्रदेश प्रभारी के दून आने की सूचना मिलते ही बीजापुर राज्य अतिथि गृह में सुबह से ही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया। प्रदेश के राजनीतिक हालात और पार्टी की चुनावी तैयारियों पर प्रभारी ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ सुभाष रोड स्थित एक होटल में लंबी गुफ्तगू की। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रत्याशियों के चयन, पार्टी में आने इच्छुक लोगों की वापसी आदि के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

इसके बाद यादव ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक दल के उपनेता करन माहरा, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येद्र शर्मा,  प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी आदि ने मुलाकात की। तो दोपहर बाद प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सूर्यकांत धस्माना, मीडिया प्रभारी जरिता आदि के साथ भी बातचीत की। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More