सीएम पहुंचे हल्द्वानी, भू कटाव का निरीक्षण करते हुए सुरक्षात्मक कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव का निरीक्षण करते हुए कहा कि गौला नदी में तेजी से बहाव होने के कारण कटाव हुआ है। फौरी राहत के तौर पर सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए शीघ्र ही धनराशि भी जारी कर दी जाएगी, जिससे ससमय तत्कालिक कार्यों के माध्यम से स्टेडियम का बचाव किया जा सके।
 
 
डीएम वंदना सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा दीर्घालिक कार्यों कि पूर्व में 200 मीटर के भू कटाव से रोकथाम की 260 लाख लागत की डीपीआर शासन को भेजी गई है, जो की स्वीकृति के चरण पर है। विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। किंतु इसी बीच अब लगभग कुल 600 मीटर का भू कटाव हो गया। अतिरिक्त 400 मीटर भाग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। और डीपीआर का फॉलोअप लेने के लिए डीएम को निर्देशित किया। सीएम ने राज्य में हो रहे निर्माण कार्यों में ड्रेनेज प्लान/निकासी योजना पर जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माणदाई संस्था सुनिश्चित करें कि सुनियोजित विकास के नाम पर हो रहे निर्माण से किसी अन्य भौगोलिक, प्राकृतिक संरचना को कोई खतरा न हो, इसके लिए निकासी योजना को प्राथमिकता देते हुए योजना इंप्लीमेंट की जाए।
 
सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदाnको रोका नहीं जा सकता किंतु इसके होने वाले प्रभावों को न्यून करना हम सबका दायित्व है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाएं रखे और निरंतर मॉनिटरिंग करें। किसी भी क्षेत्र से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम को भेज कर यथासंभव राहत बचाव कार्य शुरू करे। इस प्रकार का मेकेनिज्म हो कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत सामग्री और राशि दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों को संचालन हो इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए। हमारा प्रयास रहेगा की यथा शीघ्र आम जन के जीवन को सामान्य किया जाए। सीएम ने कहा कि गौलापार स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल का आयोजन और समापन किया जाना है। यह राज्य के लिए स्वर्णिम अवसर भी है।
इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को पहचान के साथ ही एक्सपोजर भी मिलेगा।
 
 
निरीक्षण के दौरान एसएसपी पीएन मीणा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, ईई सिंचाई बी सी नैनवाल, पीएम एडीबी कुलदीप सिंह, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister reached Haldwani CM reached Haldwani gave instructions to start protective works Haldwani news inspected land erosion inspected land erosion and gave instructions to start protective works uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर […]

Read More