सीएम का नैनीताल दौरा ! UKSSSC पेपर लीक प्रकरण पर कहा  नकल माफियाओं की राज्य में कोई जगह नहीं और न ही बख्शा जाएगा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल दौरे के दौरान UKSSSC पेपर लीक प्रकरण और देहरादून में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में नकल माफियाओं की कोई जगह नहीं है और सरकार इस पूरे मामले में कठोरतम कार्रवाई करेगी।

सीएम धामी ने ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शिरकत करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों से कुछ नकल माफिया पेपर लीक का षड्यंत्र रचकर प्रदेश के मासूम युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि उत्तराखंड में अब इनकी दाल नहीं गलेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू करने वाला राज्य बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

 

सीएम धामी ने कहा कि बीते चार वर्षों में 25,000 से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी गई है और यह उनकी कड़ी मेहनत और योग्यता का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा “मेरे जीते जी कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड के युवाओं के साथ अन्याय नहीं कर सकता।”

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

 

पेपर लीक प्रकरण पर सीएम ने बताया कि इस मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी एक व्यक्ति से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अगर किसी और की भी संलिप्तता पाई गई, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM pushkar singh dhami CM said that the cheating mafia has no place in the state and will not be spared for its involvement CM visits Nainital! Regarding the UKSSSC paper leak he said that the cheating mafia has no place in the state and will not be spared for its involvement. Uttarakhand News nainital news UKSSSC paper leak UKSSSC पेपर लीक प्रकरण उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज बख्शा नहीं जाएगा संलिप्तता पर सीएम ने कहा नकल माफियाओं की राज्य में कोई जगह नहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More