सीएम योगी तीन मई से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी तीन मई को पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक में प्रस्तावित दौरे से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज विथ्यानी पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान डॉ धन सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव जाकर उनकी माँ एवं परिजनों से मुलाकात की। सूबे के सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक में विथ्यानी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

उन्होंने आगामी तीन मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। डॉ रावत ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, पेयजल, विधुत, पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए वैकल्पिक रास्ते बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने एवं अथितियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा। डॉ रावत ने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी में छात्र-छात्रों से मुलाकात कर उनसे पठन-पाठन की जानकारी ली। डॉ रावत ने योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचुर पहुंचकर उनकी माता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ के परिजनों से भी मुलाकात की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More