रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था कॉइन गैंबलिंग का धंधा, पुलिस ने भंडाफोड़ कर संचालक समेत 25 जुआरियों को धर दबोचा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने यहां एक रिसॉर्ट में छापेमारी कर कैसीनो के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने संचालक समेत 25 जुआरियों को भी दबोचा। मौके से एक लाख 22 हजार की नकदी भी बरामद हुई है।


प्राप्त समाचार के मुताबिक देहरादून एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से होरावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापेमारी की जहां का नजारा देख टीम दंग रह गई रिजॉर्ट के अंदर कैसीनो कॉइन गैंबलिंग का धंधा चल रहा था। जिस पर टीम ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार समेत अलग-अलग जगहों के रहने वाले 25 जुआरियों को मौके पर दबोचा लिया। साथ ही 1 लाख 22 हजार की नकदी, 2300 कैसीनो कॉइन समेत 60 गड्डी ताश बरामद की गई हैं। मौके पर कई लड़कियां भी मिली। रिजॉर्ट में कैसीनो का काला कारोबार चलाने वाला पारस गुलाटी हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका सह आरोपी कपिल अरोड़ा फरार बताया जा रहा है। जिसकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा अपने नाम से ही रिजॉर्ट में कैसीनो गैंबलिंग का धंधा चलाते थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है ,साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Coin gambling business was going on under the guise of resort dehradun news police busted and arrested 25 gamblers including the operator Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More