उत्तराखण्ड में 203 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, पेट्रोल पांच और डीजल चार पैसे हुआ सस्ता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। तेल कंपनियों द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 203 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ही अब सिलेंडर के दाम 1780 रुपये पहुंच गए हैं। 

उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन उत्तराखंड सर्किल के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि बीते कुछ महीनों से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम हो रही थीं। लेकिन इस बार कंपनियों ने इजाफा किया है, जबकि सितंबर तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1577 रुपये थी। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल ढाबा, छात्रावास और अन्य लोग जो इसका व्यावसायिक उपयोग करते हैं, उन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने से घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी की आशंका रहती है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों द्वारा लंबे समय बाद मामूली सी गिरावट से पेट्रोल पांच और डीजल चार पैसे सस्ता हुआ है। रविवार से नए रेट लागू हो गए हैं। नए रेट के बाद देहरादून में पेट्रोल 95.28 और डीजल 90.29 रुपये लीटर हो गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Commercial gas cylinder became costlier by Rs 203 dehradun news petrol became cheaper by five paise and diesel by four paise Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More