आयुक्त कुमांऊ मंडल ने किया आग लगने वाले घर का स्थलीय निरीक्षण, फॉरेंसिक जांच के दिये आदेश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बीते दिनों मल्ला गोरखपुर एसबीआई तिराहे के निकट भवन स्वामी कमल पाण्डे के भवन में आग लगने की लगातार घटना हो रही थी। जिसका आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत ने मंगलवार को गम्भीरता से लेते हुये भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान आयुक्त को भवन स्वामी ने बताया कि उनका भवन सन् 1951 मे 1600 स्क्वायर फीट में बना था। भवन में वर्तमान में दो परिवारों के कुल 9 लोग निवास करते हैं। 8 नवम्बर 2022 को प्रथम बार आग लगी थी। जिसका क्रम लगातार जारी है। आग कभी भी लग जाती है। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान भवन स्वामी को कैमरा लगाने के निर्देश दिये साथ ही आग से नष्ट सामग्री को एकत्र कर फारेंसिक जांच हेतु भेजने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को दिये ताकि आग के लगने के कारणों का पता चल सके। आयुक्त ने निरीक्षण दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान को सीवर टैंक के सफाई के साथ ही विद्युत विभाग को घर की विद्युत आपूर्ति हेतु लाईन की जांच कराने के भी निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके पर दिये। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ विद्युत एवं सिचाई तथा जलसंस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Commissioner Kumaon Mandal did terrestrial inspection of the house that caught fire Haldwani news ordered for forensic investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More