तिरंगे की धूम में शामिल हुए कांग्रेसी एवं भाजपाई, किसी ने तिरंगे के जरिये “भारत जोड़ो” तो किसी से “हर घर तिरंगा” कह कर शुरू किया आजादी का अमृत महोत्सव

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आजादी के 75 वर्ष  पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जहां भाजपा आजादी का अमृत महोत्सव बनाते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान चला रही, वहीं कांग्रेस ने “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” की शुरुआत की है। जिसके तहत भाजपा ने मंगलवार (आज) एसबीआई के पास से नैनीताल रोड मार्ग जजी कोर्ट तक के प्रतिष्ठानों एवं घरो तक झंडा वितरण किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने स्वराज्य आश्रम से “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए नगर मार्च निकाला और यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बताते चलें कि कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम स्वतंत्रता आंदोलन का साक्षी रहा है, लिहाजा आज भी कांग्रेस की जिला स्तर यात्रा ध्वजारोहण एवं ध्वज गीत, राष्ट्रगान के साथ यहीं से प्रारम्भ की गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्रदयेश, पूर्व मंत्री रंजीत रावत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, बिना जोशी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के साथ ही अनेकों कांग्रेसियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। तो भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (कल) शहर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा हेतु तिरंगा वितरण के साथ ही जन मानस को आमंत्रित करते हुए कहा कि हम गौरवशाली है जो इस महोत्सव में अपनी भागीदारी कर रहे। भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, तरूण बंसल, भुवन जोशी, प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी, भुवन भट्ट, गोपाल भट्ट, राजेन्द्र भाकुनी, किशोर जोशी के साथ ही अनेकों भाजपाई मौजूद रहें। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aajadi ka amrat mahotsaw bjp news Congress and BJP joined the tricolour congress news Haldwani news some started the nectar festival of independence by saying "bharat jodo" through the tricolor and "har ghar tiranga" Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More