लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान को कांग्रेस ने नियुक्त किए मीडिया कोऑर्डिनेटर, कुमाऊं से नीरज तो गढ़वाल से लखपत को मिली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लोकसभा चुनाव को प्रचार अभियान तेज करने, मीडिया में अपनी बात मजबूती से रखने को कांग्रेस ने हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर तय कर दिए हैं। चुनाव को देखते हुए पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने को मंडल, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति और उत्तराखंड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ.चयनिका उनियाल के निर्देशन में मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए। मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने बताया कि पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय को ऐसा किया गया है। गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को जिम्मेदारी दी गई है। कुमाऊं मंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गई। लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट, पौड़ी में अद्वैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई। जिला स्तर पर भी समन्वयक बनाए गए हैं। अल्मोड़ा से दिनेष पिलखवाल, पिथौरागढ़ से खीमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत और देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress appointed media coordinator for Lok Sabha election campaign congress news dehradun news Neeraj from Kumaon and Lakhpat from Garhwal got the responsibility Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More