नीट परीक्षा में धांधली एवं दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट (NEET)  के परीक्षाफल में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग और टोल टैक्स व दूध के दमों में वृद्धि सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज हल्द्वानी कांग्रेस ने बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में जोरदार धरना प्रदर्शन कर डबल इंजन भाजपा सरकार को चेताने हेतु पुतला दहन किया।
 
 
इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नीट परीक्षा में भारी अनियमितताओं के साथ अपनों को रेवड़ी बांटने तथा चहेतों को लाभ पहुंचाने का जो खेल चल रहा है उसके खिलाफ व प्रदेश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रधानमंत्री महोदय को नीट परीक्षाफल धांधली प्रकरण में तत्काल सीबीआई जांच करवानी चाहिये। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में  धांधली से हम सब भारतीयों का सर शर्म से झुक गया है। पेपर लीक होना और परीक्षाओं में धांधली होना केंद्र और प्रदेशो की भाजपा सरकारों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना भाजपा का शौक बन गया है। होनहार युवाओं के साथ अन्याय को कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी। धरना प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम मे शामिल सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर में नीट परीक्षा धांधली की तुरंत सीबीआई जांच और टोल टैक्स वृद्धि सहित दूध के बढ़ते दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
 
प्रदर्शन करने वालो में हेमन्त बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मुकुल बलुटिया, योगेश जोशी, हेमन्त साहू, जाकिर हुसैन, मधु सांगूड़ी, एडवोकेट कमला सनवाल, शोभा बिष्ट, राधा आर्य, मीमांशा आर्य, विमला सांगूड़ी, महेशानंद, विनोद कुमार (पिंनु), हेम जोशी, हरीश लाल वैध, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल, हिमांशु जोशी, आशीष कुढाई, कमल मेहता, एडवोकेट धर्मवीर, मनोज श्रीवास्तव, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली, संजू उप्रेती, आदि उपस्थिति रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress burnt the effigy of BJP government Congress burnt the effigy of BJP government in protest against rigging in NEET exam and increase in prices Congress protested against rigging in NEET exam and increase in prices Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More