कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बागियो को किया 6 साल के लिए पार्टी से बाहर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, संध्या डालाकोटी, रूद्रप्रयाग से पूर्व विधायक  मातवर सिंह कण्डारी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]

Read More
उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More