चुनाव के बीच कांग्रेस ने तीन नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए अपने तीन नेताओं पर लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारीबयान के अनुसार निष्कासित नेताओं में पोखड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीरत सिंह, खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष चतर सिंह और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

पार्टी के अनुसार कीरत सिंह ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार होने के बावजूद अपना नामांकन वापस लेकर विपक्षी उम्मीदवार कासमर्थन किया। कांग्रेस ने इसे न सिर्फ पार्टी के साथ विश्वासघात माना बल्कि स्थानीय जनता की भावनाओं के साथ भी धोखा करार दिया। इसी आधार पर उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। खिर्सू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चतर सिंह ने पार्टी निर्देशों की अवहेलना करते हुए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में उतरने का फैसला किया। पार्टी ने इस कार्य को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए चतर सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। वहीं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली पर आरोप है कि वे लंबे समय से पार्टी विरोधी बयानबाज़ी कर रहे थे। देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी ने इस पर संज्ञान लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की, जिसके तहत उन्हें भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने इन तीनों नेताओं की गतिविधियों को पार्टी के हितों के विपरीत बताते हुए कार्रवाई को जरूरी बताया। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित Congress expelled three leaders from the party for 6 years Congress Party News Congress's big action in the midst of elections dehradun news expelled from the party for 6 years In the midst of elections three big leaders of Congress uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस के तीन बड़े नेता कांग्रेस पार्टी न्यूज चुनाव के बीच कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More