नियुक्तियां एवं स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त समक्ष राज्य सरकार द्वारा लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष ऑनलाइन व मोबाइल ऐप इ विजल तथा फ़ैक्स से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में राज्य सरकार पर आचार संहिता उल्लंघन के कई आरोप, विभागों में नियुक्तियों ,आबकारी पदोनुत्ति सहित कई बिंदु उठाए हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 राज्य सरकार द्वारा लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता का लगातार उलंघन करते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समितिए राज्य बाल आयोग, राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति, आबकारी विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण एंव मदिरा के ठेके, शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भारी नियुक्ति व स्थानांतरण, सहकारिता विभाग में नियुक्ति व स्थानांतरण जो कि आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए किये गये हैं, इस संबंध में चुनाव आयोग सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले व संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने हेतु चुनाव कार्यों से विमुक्त रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

उत्तराखंड राज्य चुनाव 2022 की तिथियां माननीय चुनाव आयोग ने घोषित कर दी हैं, उत्तराखंड राज्य के चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने हेतु आयोग द्वारा जारी की गई आदर्श आचार संहिता का राज्य सरकार लगातार उलंघन कर रही है, इस संबंध में आपके समक्ष निम्न बिंदुवार निवेदन हैं।

राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष व अन्य सदस्यों की नियुक्ति की है जो कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कि गयी है अतः चुनाव आयोग समस्त दस्तावेज अपने कब्जे में ले व स्वंतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु उपरोक्त समस्त नियुक्तियां रद करते हुए संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए।
राज्य बाल आयोग में भी अध्यक्ष व सदस्यगणों की नियुक्ति रद की जाए व संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष व सदस्यगणों की नियुक्तियों को रद्द किया जाए व संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए।

राज्य आबकारी आयुक्त को भी आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए लागू होने के बाद स्थानन्तरित किया गया व आबकारी संबंधित व्यापारिक समझौते व टेंडर आदि निर्गत किये गए आबकारी आयुक्त का स्थानांतरण को रद्द करते हुए उनके द्वारा किएगए आदेशो को भी रद्द करते हुए समस्त दस्तावेज चुनाव आयोग अपने कब्जे में ले।
शिक्षा विभाग मे शिक्षक, कर्मचारियों की भारी नियुक्तियां आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए की गई है।
सहकारिता विभाग मे भी भारी मात्रा में नियुक्तियां की गई गयी है चुनाव आयोग सभी नियुक्तियों व स्थानांतरण को रद्द करते हुए संबंधित अधिकारियों को चुनाव चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाये व समस्त दस्तावेजो को अपने कब्जे में ले।
ऊर्जा विभाग में भी नियुक्तियां ए स्थानांतरण व पदोनोति भी आदर्श आचार संहिता का उलंघन की गई है समस्त नियुक्तियोंए स्थानांतरण व पदानोति को रद्द करते हुए चुनाव आयोग समस्त दस्तावेजो को अपने कब्जे में ले व संभंधित अधिकारियों में चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाय।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से नियुक्तियों को रद्द करने की माँग करते कहा कि स्थानांतरण को रद्द करते हुए समस्त दस्तावेज को चुनाव आयोग अपने कब्जे में ले व संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाय। यह भी अनुरोध किया है कि है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु राज्य सरकार को आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने से तत्काल रोका जाए व आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार द्वारा किये गए उपरोक्त सभी नियुक्तियांए स्थानांतरणए पदोनोत्ति आदि जो भी किये है उनको तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए समस्त दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर न्यायहित में स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को चुनाव से विमुक्त रखा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More