कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत भाजपा से डॉ मोहन सिंह बिष्ट तो निर्दलीय पवन चौहान एवं संध्या डालाकोटी के नामांकन के साथ लालकुआं में राजनीती का महासंग्राम शुरू

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तो डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को लालकुआं विधानसभा सीट से आरओ मनीष कुमार सिंह के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। तो वही भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे पवन सिंह चौहान एवं कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने भी निर्दलीय मैदान में उतरते हुए अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
नामांकनकरते पूर्व भाजपा नेता पवन चौहान
निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी


नामांकन के दौरान सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि वह लालकुआं वालों के दिल में है। इसी वजह से वह यहां आए हैं। भाजपा कभी भी लोगों को अपने दिल में नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि विकास ठप है। जनहित के कोई भी काम नहीं हुए। वह चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए ठोस रणनीती के साथ कार्य करेंगे, तो भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों की अपनी अपनी समस्या है उन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। कांग्रेस ने अपना पैराशूट प्रत्याशी उतारा है उस प्रत्याशी को वापस उनके यहां भेजने के साथ भारतीय जनता पार्टी इस सीट को भारी मतों से जीत हासिल करेगी। वही हरीश रावत के नामांकन कक्ष से बाहर आते ही गेट पर मौजूद संध्या डालाकोटी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी “नारी के सम्मान में संध्या है मैदान में” नारी शक्ति का अपमान नही सहेंगे नही सहेंगे” “हरीश रावत गो बैक गो बैक” सरीखे नारो के साथ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 


बहरहाल नामांकन के बाद अब जीत-हार तो वक्त ही निर्धारित करेगा लेकिन इतना अवश्य है कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों से बागी निर्दलीय प्रत्याशियों ने लालकुआं में राजनीती के महासंग्राम का विगुल तो बजा ही दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक […]

Read More