नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के लिए एमबीपीजी में शुरू हुई मतगड़ना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के साथ ही अन्य प्रत्याशियों के जीत और हार के फैसला शुरू हो गया है। किसके सर होगा जीत का ताज और किसके किश्मत में होगी मायूसी बस थोड़ी देर बाद से सामने आने वाला है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच हल्द्वानी के MBPG में लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी,हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। जनपद की छह विधानसभा सीटों के लिए 84 टेबल पर 378 मतगड़ना कर्मियों की तैनाती की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

प्रत्येक सीट के लिए 14-14 टेबल और एक टेबल वीवीपैट के लिए लगाई गयी है। मतगणना में 144 माइक्रो ऑब्जर्वर, 114 सुपरवाइजर व 120 सहायक कुल 378 कार्मिकों को तैनात किया गया है। कालाढूंगी विधानसभा सीट में सबसे अधिक 16 राउंड होंगे और लालकुआं में सबसे कम 11 राउंड होंगे। पांच विधानसभा नैनीताल लोकसभा का हिस्सा, जबकि एक रामनगर विधानसभा सीट पौड़ी लोकसभा का हिस्सा है। नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के लिए हल्द्वानी में मतगणना के बाद फाइनल नतीजे उधम सिंह नगर से जारी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 40 वर्षीय विवाहिता 

पहली बार मतगणना में लागू किया गया है कलर कोडिंग सिस्टम

मतगणना को निष्पक्ष बनाने के लिए पहली बार कलर कोडिंग सिस्टम लागू किया गया है। मतगणना सुपरवाइजर को पीला पास, सहायक को गुलाबी, माइक्रो ऑब्जर्वर को हल्का हरा, अन्य स्टाफ को जामुनी रंग का पास दिया गया है। इसी तरह रामनगर विधानसभा सीट के अभिकर्ताओं को पीला, कालाढूंगी को हल्का नीला, हल्द्वानी के लिए हल्का पीला, नैनीताल के लिए आसमानी, भीमताल के लिए गहरा हरा, लालकुआं के लिए गुलाबी रंग के परिचय पत्र जारी किए गये हैं। ईवीएम लाने और ले जाने के लिए भी कलर कोडिंग की गई है। भीमताल सीट के लिए हरा, नैनीताल को गुलाबी, लालकुआं को लाल, कालाढूंगी को गहरा नीला, रामनगर को नारंगी, हल्द्वानी को धानी रंग आवंटित किया गया है। कर्मचारी संबंधित विधानसभा सीट वार के रंग के अनुसार टी-शर्ट पहनकर ईवीएम लेकर जाएंगे।

 

जिले में हुआ था इतना मतदान 473085

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

पुरुष मत 244164
महिला मत 228911
ट्रांसजेंडर्स मत 10
विधानसभावार मतदान
लालकुआं 77,407
भीमताल 58,315
नैनीताल 57,182
हल्द्वानी 92,484
कालाढूंगी 1,09,912
रामनगर 77,785

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Counting of votes started in MBPG for Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha seat Counting of votes started in Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha seat Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More