पिथौरागढ़। यहां गंगोलीहाट क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका से दुराचार करने पर न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) शंकर राज ने दोषी को 25 साल की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 5 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
28 नवंबर वर्ष 2023 में पीडब्ल्यू लक्ष्मी भट्ट ने गंगोलीहाट पुलिस को पत्र देकर बताया कि कार्ड संस्था में कांउसिलिंग के दौरान एक बालिका ने शारीरिक शोषण की बात बताई है। जिसमें एक नाबालिक युवक व एक स्थानीय व्यक्ति का नाम सामने आया।पुलिस ने आईपीसी धारा-376,धारा-5 सपठित धारा-6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में नरेंद्र सिंह नरी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। उप निरीक्षक आरती ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) शंकर राज ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। उन्होंने बालिका के साथ दुराचार के दोषी नरेंद्र सिंह को धारा-376एबी के तहत 25 साल के कठोर कारावास व 75 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर उसे 5 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने पीडिता की शारीरिक व मानसिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से सात लाख प्रतिकर दिए जाने के भी आदेश जारी किए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]