दस साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

काशीपुर। करीब दस साल पुराने हत्या के मामले में काशीपुर के द्वितीय अपरसत्र न्यायाधीश रितेश श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।अदालत ने मृतक का मोबाइल गायब करने के आरोप में दोषी को अतिरिक्त दो साल का कठोर कारावास भी दिया है।

 
जसपुर खुर्द स्थित पाकीजा कॉलोनी निवासी पप्पू पुत्र बुद्धसेन अधिवक्ताओं के चैंबर की सफाई करता था। 29 जून 2015 की रात वह कोर्ट परिसर के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठा था, तभी मामूली कहासुनी के बाद आरोपी नासिर पुत्र अमीर हुसैन ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से पप्पू की मौत हो गई और उसका मोबाइल भी गायब कर दिया। मृतक की बहन मंजू की तहरीर पर आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना कर आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले की छानबीन पहले थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने की, बाद में यह फाइल मानव वध सेल को सौंप दी गई।विवेचना अधिकारी केएस अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 404 में चार्जशीट दाखिल की।
 
अभियोजन की ओर से दर्जनभर गवाह पेश किए गए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी नासिर को हत्या का दोषी ठहराया। न्यायालय ने धारा 302 में उम्रकैद और धारा 404 में दो साल की सजा व जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष की पैरवी एडीजीसी रतन सिंह कांबोज ने की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news kashipur news ten-year-old murder case the accused to life imprisonment the court sentenced The court sentenced the accused to life imprisonment in a ten-year-old murder case udham singh nagar news uttarakhand news अदालत ने सुनाई सजा आरोपी को उम्रकैद की सजा उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज कोर्ट न्यूज दस साल पुराना हत्या का मामला

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More