श्रद्धा के आस्थान गर्जिया देवी मंदिर के टीले में आई दरार, जिला प्रशासन ने अधिशासी अभियंता को दिए सुरक्षात्मक कार्य के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। श्रद्धा के आस्थान गर्जिया देवी मंदिर के टीले में आई दरारों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए है।

बताते चलें कि गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में पूर्व में भी दरारें पाएं जाने पर क्षति रोकने हेतु तिरपाल आदि से पूरी तरह ढक दिया गया था। इस वर्ष टीले में दरारें पूरी तरह से ढकी नहीं जाने के कारण वर्षा का पानी घुसने से दरारें चौड़ी हो रही है, लिहाजा गर्जिया देवी मंदिर के टीले में दरारें पड़ने से मंदिर का टीला संवेदनशील हो गया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि पीले में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वर्तमान वर्षा काल में इसकी सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और सुरक्षात्मक कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में भी अवगत कराएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Crack in the mound of Garjia Devi temple Garjiya mandir ramnagar news the district administration gave instructions to the executive engineer for protective work the place of reverence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More