हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में एक महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठग ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिन फोन नंबरों, टेलीग्राम ग्रुप और बैंक खातों की जानकारी मिली है उनके बारे में पुलिस जांच करेगी।
रुड़की कोतवाली को दुर्गा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया की पत्नी को वर्कफ्रॉम होम के नाम से एक कॉल आया था। जिसके बाद पत्नी को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। जिसमें काफी सदस्य शामिल हुए और छह ग्रुप बने थे। वर्क फ्रॉम होम के काम भी बताए गए थे। इस बीच कुछ जरूरी कागजी कार्यवाही और शुल्क के नाम पर पैसे लिए गए। बातों में उलझा कर विभिन्न बैंक खातों में 8.20 लाख की रकम ट्रांसफर कर ली। पीड़ित के मुताबिक 1 मई और 2 मई के दिन पत्नी से ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर उप निरीक्षक शशि भूषण को मामले की जांच सौंपी गई है। साइबर ठग तक पहुंचने के लिए पुलिस साइबर सेल और बैंक की मदद से मामले की जांच पड़ताल करेगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]