सायबर ठगों ने शिक्षका को झांसे में लेकर पॉलिसी के नाम पर ठगे 36.99 लाख रुपये  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बीमा पालिसी में बदलाव कराने और भुगतान के झांसे में इंटर कॉलेज की प्रवक्ता साइबर ठगी का शिकार हो गईं। उन्होंने एसबीआई थराली शाखा में बीमा पालिसी कराई थी। पालिसी कराते वक्त जो बताया गया, उसके अनुसार नहीं की गई। पालिसी के एक साल बाद पता लगा तो बैंक शाखा में प्रक्रिया में बदलाव का आवेदन किया। तब उन्हें साइबर ठगों के फोन आए। इसके बाद झांसे में लेकर साइबर ठगों ने महिला से 36.99 लाख रुपये अपने दिए बैंक खातों में जमा करवा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

साइबर धोखाधड़ी को लेकर राजेश्वरी रावत निवासी लेन नंबर दो डांडा धर्मपुर ने दून स्थित साइबर थाने में तहरीर दी। कहा कि वह चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर सिनाई थराली में प्रवक्ता हैं। उन्होंने अपनी बेटी दीपशिखा रावत के नाम से एसबीआई की थराली शाखा से बीमा पालिसी ली। जिसका एक बार में दो लाख रुपये प्रीमियम दिया। पालिसी के समय बताया गया है कि उन्हें आगे कोई प्रीमियम नहीं भरना होगा। पालिसी को एक साल हुआ तो प्रीमियम जमा करने का अपडेट मिला। तब पता लगा कि एजेंट ने पालिसी के वक्त जो बताया उससे दूसरी पालिसी कर दी है। महिला ने पालिसी में बदलाव के लिए एसबीआई थराली शाखा में आवेदन किया। महिला को पहली बार बीते 11 सितंबर को सचिन खर्रे नाम वाले व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि वह एसबीआई स्मार्ट वेल्थ बिल्डर पॉलिसी से फंड मैनेजर हैं। कहा कि उनकी पालिसी डॉ. प्रभु दयाल पाठक देख रहे हैं। तब कुछ समय बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया। उसने अपना नाम प्रभु दयाल बताया। उसने झांसा दिया कि उनकी पालिसी की यूनिट वेल्यू 49.92 लाख रुपये है। इसके बाद पालिसी में कई लाभ और भुगतान का लालच देकर साबर ठग गैंग के अलग-अलग आरोपियों ने शिक्षिका से अपने बैंक खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी है। शिक्षिका ने यह रकम अपने, अपनी बेटी और दामाद के बैंक खाते से जमा की। साइबर थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि प्रवक्ता की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cyber ​​​​thugs duped a teacher and cheated him of Rs 36.99 lakh in the name of policy dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More