जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में धमाके से दहली घाटी, घटना में 7 लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

जम्मू। जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आतंकियो द्वारा घाटी को दहलाने की साजिश करते हुए नरवाल इलाके में एक के बाद एक दो धमाके किए गए हैं। इन धमाकों में करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाकों के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह ने बताया कि विस्फोट जम्मू शहर के नरवाल इलाके में हुए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों ही धमाके भीड़भाड़ वाली जगहों पर हुए थे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपराज्यपाल को विस्फोट और जांच की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक के घर पर भी विस्फोट की खबर मिली। सुरनकोट के पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे लसाना गांव में हुई और उनका परिवार इसमें बाल-बाल बचा, क्योंकि छर्रे उनके मकान के कई कमरों की छत को पार कर गए। अकरम ने जम्मू में बताया, मैं घटना के समय घर पर नहीं था। बाद में, मुझे पता चला कि एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है, जिसके बाद कुछ गोलियां चलीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना के अधिकारी मेरे घर आए और वे मामले की जांच कर रहे हैं। अकरम ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद के साथ एकजुटता में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने आज़ाद की डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी से खुद को दूर कर लिया। उन्होंने इस विस्फोट की गहन जांच की मांग की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से 12 बोर की बंदूक के खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया, हमें पूर्व विधायक के घर के पास एक विस्फोट के बारे में पता चला और हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एक हैलोजन लाइट क्षतिग्रस्त पाई गई और 12 बोर की बंदूक के खाली कारतूस मिले। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 7 people injured in the incident Dahli Valley blast in Narwal area of ​​Jammu and Kashmir Jammu and kashmir news

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More