बागेश्वर में बन्द घर में मिली महिला और उसके तीन बच्चों की लाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगे घिरौली जोशीगांव में गुरुवार को एक मकान में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिली है। महिला का पति बीती 10 मार्च से लापता है। उससे पहले से ही आसपास के लोगों ने इस परिवार को नहीं देखा था। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया। मकान का दरवाजा भीतर से बंद होने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

गुरुवार की सायं घिरौली जोशीगांव के कुछ युवक गांव से एकांत में बने इस मकान की ओर पानी की लाइन सही करने गए थे। वहां भीषण दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने इसकी सूचना देहरादून में रहने वाले मकान मालिक गोविंद बिष्ट को दी। मकान मालिक की सूचना पर कोतवाल कैलाश नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दरवाजा में भीतर से कुंडी लगी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर एक साथ चार लाशें देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। बिस्तर पर महिला मृत पड़ी थी, जबकि उससे कुछ दूरी पर अलग-अलग जगह तीन बच्चे। मरने वालों में मृतका नीमा पत्नी भूपाल राम के अलावा 13 साल की बेटी अंजलि, सात साल का बेटा कृष्णा और डेढ़ साल का बेटा भाष्कर शामिल हैं। मृतक महिला नीमा के पति भूपाल राम पर बीते 10 मार्च को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही भूपाल फरार है। आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से रकम ले रखी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Dead bodies of woman and her three children found in closed house in Bageshwar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More