तल्लीताल क्षेत्र में खाई में मिला सड़ा गला शव, पुलिस ने शव को मौर्चरी में रख शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

नैनीताल। यहाँ शुक्रवार को तल्लीताल क्षेत्र में खाई में  संदिग्ध अवस्था में सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शव करीब डेढ़ महीने पुराना लग रहा है।

 

जानकारी के अनुसार तल्लीताल हनुमानगढ़ी से मनोरा को जाने वाले रास्ते के समीप स्थानीय निवासी रतन सिंह को एक बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया जिसे संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें प्रमोद कश्यप निवासी डूंगरपुर मुरादाबाद, यूपी के दस्तावेज मिले। उस पर मौजूद फोन नंबर पर कॉल करने पर मुरादाबाद निवासी पर्यटक ने एक महीने पहले अपना बैग कहीं खोने की बात कही जिसकी शिकायत उसने मल्लीताल कोतवाली में भी की थी। इसके बाद पुलिस ने रास्ते के नीचे एक कलमठ पर जाकर देखा तो वहां बिस्तर, बिस्किट व पानी की बोतल नजर आई। क्षेत्र में दुर्गंध के चलते पुलिस ने जंगल में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने नीचे खाई में जाकर देखा तो रास्ते से 70 मीटर नीचे एक शव दिखाई दिया। खाई में मिले अधेड़ व्यक्ति के शव कीड़े पड़ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

 

एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शव डेढ़ से दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। सड़ी गली अवस्था में होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि लोगों की ओर से शव बीते दिनों क्षेत्र में घूम रहे विक्षिप्त व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body found in a ditch Dead body found in a ditch in Tallital area nainital news police kept the body in the mortuary and started investigation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More