टनकपुर में 83 वर्षीय महिला की हाईवे किनारे मिली लाश, सोने के आभूषणों के लिए हत्या की आशंका  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टनकपुर। चम्पावत जनवद के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय महिला की लाश मिली है। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

जानकारी के मुताबिक विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई। मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं। सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dead body of 83-year-old woman found on highway in Tanakpur fear of murder for gold ornaments Tanakpur news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More