जंगल से सटे हाईवे पर मिली युवक की लाश, शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार जंगल से सटे हाईवे के किनारे एक युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि हाईवे से सटे जंगल में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। जांच पड़ताल की गई तो युवक की शिनाख्त 45 वर्षीय मोहन चंद्र पलाडिया निवासी गौलापार के रूप में की गई। परिजनों के मुताबिक मोहन चंद्र दूध बेचने का काम करता था जहां सुबह अपनी बाइक से दूध लेकर बांटने घर से निकला था लेकिन घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक बरामद की गई है। युवक के शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशाने नहीं है जिसके चलते मौत के कारणो की पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों द्वारा मोहन चंद्र की हत्या की आशंका जताने पर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of a young man found on the highway adjacent to the forest Haldwani news police started sending the body for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच देने के लिए हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव -2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का यह चौथा संस्करण होगा। कार्यक्रम […]

Read More
उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More