हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कालाढूंगी रोड स्थित भाखड़ा पुल के पास नदी में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है, ताकि युवती की पहचान हो सके। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]