कई दिनों से लापता वन निगम कर्मी का शव मिला डॉली रेंज के जंगल में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां वन विकास निगम में कार्यरत स्केलर नारायण सिंह बिष्ट उम्र 50 वर्ष निवासी हल्द्वानी का संदिग्ध अवस्था में डॉली रेंज के जंगल में शव बरामद हुआ है। वह पिछले 25 दिन से लापता थे, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताते चले कि लालकुआं कोतवाली पुलिस को तराई पूर्वी वन विभाग के डॉली रेंज कार्यालय से जानकारी मिली कि डौली के जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और उनकी टीम ने पूरी तरह गल चुके शव को कब्जे में लेते हुए उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। शव के पास ही एक परिचय पत्र पड़ा हुआ था जिसे देखकर पता चला कि मृतक वन विकास निगम में स्केलर के पद पर कार्यरत था तथा वह पिछले 3 अक्टूबर से घर से लापता चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा हल्द्वानी के थाना मुखानी में गत 14 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश आर्य के अनुसार वन निगम की डॉली रेंज बीट में स्केलर के पद पर कार्यरत नारायण सिंह बिष्ट उम्र 50 वर्ष लंबे समय से लापता था, जिसकी तलाश वन निगम और उसके परिजन कर रहे थे, जिसका जंगल में शव बरामद हुआ है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of Forest Corporation employee missing for several days found in the forest of Dolly Range lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More