सुसाइड प्वाइंट पर मिली युवक की लाश, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ शुरू की कार्यवाही  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल/हल्द्वानी। भीमताल से चार किलोमीटर पहले सुसाइड प्वाइंट पर एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुँची भीमताल पुलिस ने शव को नीचे खाई से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क किनारे पुलिस को एक स्कूटी भी बरामद हुई है। शव की शिनाख्त मूलरुप से कालाढूंगी बैलपड़ाव बेलपोखरा निवासी हरीश मेहता के रुप में हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह लोगों द्वारा सूचना मिली की सुसाइड प्वाइंट की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। छानबीन करने पर शव की शिनाख्त बेलपोखरा बैलपड़ाव कालाढूंगी निवासी हरीश मेहरा उम्र 36 पुत्र पूरन मेहरा के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हल्द्वानी में किराये पर रहता था और रोजगार नहीं होने से परेशान था। पूर्व में वह हल्द्वानी में फूड वैन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कोरोना काल से उसका यह कार्य बंद हो गया था, जिससे वह परेशान चल रहा था। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। वहीं क्षेत्रवासी उक्त घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news Dead body of youth found at suicide point police started proceedings by sending the dead body for postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More