रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम डकैती के मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी को देहरादून पुलिस लाई रिमांड में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून के रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती के मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी प्रिंस कुमार को देहरादून पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई है। प्रिंस ने बिहार जेल में बंद गैंग के सरगना सुबोध और शशांक के इशारों पर अन्य चार साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

9 नवंबर को राजपुर रोड देहरादून रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में वांछित प्रिंस कुमार को कुछ दिन पहले बिहार के वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दून पुलिस ने कोर्ट से प्रिंस की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। रिमांड मिलने के बाद दून पुलिस प्रिंस को पूछताछ के लिए देहरादून लाई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार ने बताया बिहार जेल में बंद शशांक और सुबोध के कहने पर उसने अपने साथी अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ मिलकर डकैती की। घटना के लिए 31 अक्तूबर को पांचों बिहार से यहां आ गए और सेलाकुइ में किराये पर रहे। यहीं से उन्होंने पूरे रास्तों की रेकी की थी। नौ नवंबर को डकैती डालने के बाद लूटी गई ज्वेलरी से भरे बैग को राहुल और अविनाश की मोटरसाइकिल में रखवाकर सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस चेकिंग होने के कारण घटना में शामिल कार और दोनों बाइक वहीं जंगल में छोड़कर प्रिंस ई-रिक्शा से पोंटा साहिब चला गया। पोंटा साहिब से राहुल और अविनाश ज्वेलरी लेकर चले गए। विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गए। घटना को अंजाम देने की पूरी योजना चरणबद्ध तरीके से शशांक और सुबोध की ओर से व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से आरोपियों को दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत 

प्रिंस ने जून में महाराष्ट्र सांगली में रिलायंस शोरूम में छोटू उर्फ प्रताप राणा और गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर डकैती की घटना की। इस घटना में प्रयोग की गई दोनों बाइक को प्रिंस ने कर्नाटक से फर्जी आधार कार्ड पर खरीदा था। इस घटना में वह अभी तक वांछित चल रहा है। प्रिंस वर्ष 2019 में बिहार में मनीष सिंह उर्फ तेलिया को हाजीपुर कोर्ट में गोली मारकर हत्या का प्रयास करने और वर्ष 2020 में लव सिंह मुखिया की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जेल में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात गैंग के सरगना सुबोध व शशांक से हुई। इसके बाद वह उनके गैंग से जुड़ गया। अब तक पुलिस ने विशाल कुमार निवासी पानापुर दिलावरपुर थाना विदुपुर वैशाली, अमृत कुमार निवासी इनायतपुर परबोधि थाना सराय वैशाली बिहार,अखिलेश कुमार (मुख्य अभियुक्त) निवासी ग्राम बसंतपुर पोस्ट मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार, कुंदन कुमार निवासी, विसम्भरापुर पोस्ट मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, मोहम्मद आदिल खान निवासी मोहल्ला मिल्लट नगर स्टार फुलवारी शरीफ, पटना बिहार, आशीष कुमार निवासी बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, अकबर निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश, विक्रम कुशवाहा (मुख्य अभियुक्त) निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार, चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dehradun police brought the main accused of Reliance Jewelers showroom robbery carrying a reward of Rs 2 lakh into remand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More